{"_id":"695ec69eeeea38352c0fc4c8","slug":"cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819132-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडी से लाखों की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडी से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
Thu, 08 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल की अनाज मंडी से चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए। कैथल के हूडा निवासी अनुभव मित्तल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में दुकान है। आरोप है कि चोर 5 जनवरी की रात को दुकान में घुसकर वहां पर दुकान का गला और देवी का गुल्लक को तोड़ते हुए उसमें करीब 1 लाख 2 हजार की नकदी, 51 चांदी के सिक्के, दो सोने की गिन्नी व अन्य सामान चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जॉनी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
खेतों में लगे ट्यूबवेल की तार चोरी
कैथल। गांव जाखौली से चोर पांच किसानों के खेतों में लगी हजारों रुपए की ट्यूबवेल की तार चुरा कर ले गए। जाखौली के बूटा सिंह ने थाना तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी की रात को कर उसकी वह उसके साथ लगते चार अन्य किसानों की ट्यूबवेल की तार चुरा कर ले गए। चुराए गए तारों की कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद