फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash and bike snatched after beating bike rider, case registered

बाइक सवार से मारपीट कर नकदी और बाइक छीनी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cash and bike snatched after beating bike rider, case registered
राजौंद क्षेत्र में बदमाशों ने एक बाइक सवार से मारपीट कर नकदी और उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने राजौंद थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव माजरा रोहेड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह कबाड़ी फेरी का कार्य करता है। 16 अगस्त वह घर से रिक्शा रेहड़ी का सामान लेने के लिए असंध जा रहा था। जैसे ही वह नहर से दो किले आगे असंध की ओर पहुंचा और उसके पीछे दो मोटरसाइकिल पर छह युवक आए जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्योदा जाने का रास्ता पूछा तो उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है। इसके बाद एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। दो अन्य युवकों ने उसके साथ हाथापाई की। इसके आरोपियों ने जेब से 32 हजार 300 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने राजौंद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed