फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cases of stubble burning are increasing in the district, 29 farmers arrested so far

Kaithal News: जिले में बढ़ रहे पराली जलाने के मामले, अब तक 29 किसान गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cases of stubble burning are increasing in the district, 29 farmers arrested so far
कैथल। जिले में शनिवार को पराली जलाने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। हालांकि तीन और किसानों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब तक एक महिला सहित 29 किसान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूरे जिले में अब तक पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 162 हो गई है। अभी तक पूरे जिले में पराली जलाने के 35 मामले दर्ज किए गए हैं।। पराली जलाने पर दो लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल अनुसार जिले में अब तक हरसेक के माध्यम से 162 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 57 फायर लोकेशन नहीं मिली। जबकि 63 में धान की फसल के अवशेष जलाए जाने की बात सही निकली है और उन पर एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 35 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है और 122 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों को सरकार की ओर से कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे फसल अवशेषों का सही से प्रबंधन कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed