फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered on 19 in two cases of assault

मारपीट के दो मामलों में 19 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered on 19 in two cases of assault
कैथल। मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये दोनों मामले गांव गुलियाना व धौंस में हुए।
विज्ञापन

पुलिस को दी पहली शिकायत में धौंस निवासी प्रीतम ने बताया कि उसके खेत में कुछ लोगों ने गेहूं की फसल पर दवाई का स्प्रे कर दिया। इससे उसकी फसल नष्ट हो गई है। 12 फरवरी की शाम पांच बजे कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर हथियारों के साथ उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके घर पर पहुंचे तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ट्रैक्टर को भी आग लगाने की कोशिश की। बाद में पता चला कि यह सब गांव के ही दीपा, सुरेंद्र, भीम सिंह, रामपाल, प्रेम, मेघराज, शिशपाल, ऋषिपाल व कर्म सिंह ने किया है। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में गुलियाना निवासी बलजीत ने बताया कि खेत में चार फरवरी को लीला, विक्रम, अमरजीत, दयालु, महिंद्र, लाभ, अंकित, कुलदीप, रबी, राजबीर की पत्नी व कर्म सिंह की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed