फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered for kidnapping of youth, ransom

युवक के अपहरण, फिरौती के आरोप में मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of youth, ransom
पूंडरी। गांव डीग से रक्त कैंसर से पीड़ित 20 वर्षीय युवक 10 मई से लापता है। उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर उसके अपहरण व फिरौती की मांग कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना में पुलिस को दी शिकायत में डीग निवासी बलजीत ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी स्वाति है और बेटों में यश जागड़ा और विजय है। रक्त कैंसर से पीड़ित यश का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा है। करीब छह महीने पहले यश की आरोपी गांव डीग निवासी कपिल देव से फेसबुक पर मित्रता हुई।
विज्ञापन

पिता बलजीत का आरोप है तभी से कपिल किसी बात पर यश को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। कई बार समझाने पर भी आरोपी नहीं माना और बेटे को फोन पर व उसके नंबर पर धमकी देने लगा। अपहरण करने व जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप लगाया कि वह ब्लैकमेलिंग करके फिरौती मांग रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि गत 10 मई को कपिल ने यश को अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने, ब्लैकमेल करके फिरौती मांगने और अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर का अपहरण, केस दर्ज
कैथल। गांव चुहड़माजरा के 16 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। किशोर के पिता चुहड़माजरा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका 16 वर्षीय लड़का जगतार सिंह 12 मई को सुबह छह बजे स्कूल के लिए गया था। शाम तक वापस नहीं आया। उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का शक जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed