फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against two accused who vandalized the salon

सैलून में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two accused who vandalized the salon
कैथल। हेयर सैलून के दुकानदार ने दो लोगों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार सुनील उर्फ चीनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ अप्रैल की शाम सात बजे अपनी दुकान के शीशे का गेट लॉक करके अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद आकाश उर्फ काकू और नरेश उसके घर पर आए और शेविंग के लिए कहने लगे। उसके मना करने पर दोनो ने उसके साथ मारपीट की। रेलवे गेट निवासी रोहताश ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। आकाश उर्फ काकू ने उसे दुकान तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने ईंटों से दुकान के शीशे तोड़ दिए और लात मारकर सामान को तोड़ दिया। सिटी एसएचओ रोहताश ने बताया कि तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed