{"_id":"62c9e3e50b9c9565455701e1","slug":"case-registered-against-policeman-for-fraud-recovery-kaithal-news-knl114146647","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी, वसूली के आरोप में पुलिसकर्मी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी, वसूली के आरोप में पुलिसकर्मी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में पुलिसकर्मी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने मामले में संज्ञान लिया और डीएसपी से जांच करवाई है। मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उससे बीते चार महीने से पांच हजार रुपये प्रतिमाह जबरन वसूल रहा है। जब डीएसपी ने जांच की तो यह मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया।
शिकायत में सिरटा रोड निवासी सुभाष ने बताया कि वह सिरटा रोड कैथल पर सिलाई का काम करता है। कभी-कभार सट्टे खेलता था। दो जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर दो व्यक्ति आए। इसमें से एक खुद को सीआईए पुलिस कर्मचारी राजेश बताता था। वह पिछले आठ साल से उसके पास आ रहा था। वह उससे हर माह पांच हजार रुपये वसूली करता था। दो जुलाई को भी वह एक अन्य के साथ उसकी दुकान आया। जहां उसकी उसके साथ तू-तू मैं-मैं हो गई। राजेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को भी बुला लिया।
बाद में उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी कि राजेश उससे हर माह वसूली करता है। उसने इस मामले की शिकायत एसपी को भी दी। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी ने की। जांच में सामने आया कि पुलिस कर्मी दिनेश खुद को राजेश बताता रहा और इसी नाम से वसूली करता था। अब पुलिस ने थाना शहर में कार्यरत सिपाही दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि इस मामले में कोई और भी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।