फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against 11 people for assault

मारपीट करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 11 people for assault
कैथल। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी विजय कुमार ने बताया कि पांच जनवरी को वह परिवार के साथ अपने घर पर था। शाम के समय गांव के ही आरोपी बीरा राम, सोनू, मोनू और मूर्ति ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया। उसके पिता छुड़वाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत में ढकाला निवासी गुरविंद्र ने बताया कि 17 मार्च को वह और उसका दोस्त साहिल टटियाना स्थित कोहिनूर स्कूल के पास मौजूद थे। उसी समय वहां आरोपी अमन ने अपने दोस्तों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू निवासी शिवकुमार ने बताया कि 18 मार्च को सुबह सात बजे वह अपने भाई राजेश के साथ दूसरे घर में पशुओं को चारा डालने के लिए जा रहे थे। उसी समय आरोपी सत्यनारायण, केलो, बसाउ, पूजा और रामभूल ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। पुलिस सभी मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed