{"_id":"63c6f26f70b3930ae66f0b6f","slug":"case-on-four-unknown-in-firing-kaithal-news-knl133622198-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फायरिंग करने में चार अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फायरिंग करने में चार अज्ञात पर केस
विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीप मलिक के घर के बाहर गत 28 दिसंबर को अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने अब जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव खत्म होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की है। घटना के समय दीप मलिक जाखौली अपने साथी पार्षदों के साथ भ्रमण पर गए हुए थे। उनके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मोटरसाइकिल पर आ रहे अज्ञात आरोपियों की फुटेज मिल गई है।
पुलिस को दी शिकायत में अध्यक्ष के पिता जाखौली निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसका पूरा परिवार गांव जाखौली में रहता है। 28 दिसंबर की रात करीब पौने 12 बजे उसके मकान के गेट के सामने दो मोटरसाइकिलों पर दो- दो अज्ञात व्यक्ति बैठ कर आए। पहले आरोपियों ने उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने मकान का दरवाजा खटखटाया। आरोपियों ने दो बार मकान के बाहर फायरिंग की। जब वह घर से बाहर आए तो दो बाइकों पर चार अनजान व्यक्ति थे। उनके देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास की फुटेज में आरोपी आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पूरे परिवार को जानमाल का खतरा है। पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ना चाहिए।
इस संबंध में तितरम थाना के एसएचओ हितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ेगी। शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने कहा कि वे घटना के समय भ्रमण पर गए हुए थे। पीछे से यह वारदात हुई है। पुलिस में शिकायत दी है। जांच में पता चल जाएगा कि वे कौन लोग हैं। पुलिस जांच कर रही है।