{"_id":"66106465e219e59e3e034ba6","slug":"case-against-unknown-in-four-cases-of-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-362328-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के चार मामलों में अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के चार मामलों में अज्ञात पर केस
Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरी के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आहूं निवासी रमेशचंद ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 30 मार्च को शाम के समय अज्ञात आरोपी उसके मुर्गी फार्म से एक मोटर व पंखा चोरी कर ले गए। उसे छह हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
अर्जुन नगर निवासी राजकुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि 27 से 31 मार्च के बीच अज्ञात आरोपी उसके घर से एक एलईडी व चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गुहणा निवासी राजेंद्र ने सदर थाना में शिकायत दी कि 31 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके व पड़ोसी किसानों के खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये है।
फिरोजपुर निवासी सुरजीत ने सीवन शिकायत दी कि दो अप्रैल को रात के उसके खेत से केबल चोरी हो गए। इसकी कीमत 22 हजार रुपये है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। संवाद