फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against the middlemen who ran away with ten crores

Kaithal News: दस करोड़ लेकर भागने वाले आढ़तियों पर केस

Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case against the middlemen who ran away with ten crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडी से किसानों की फसल की करीब 10 करोड़ रुपये लेकर भागने के मामले में पुलिस ने वीरवार को दो फर्म के तीन आरोपी आढ़तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में दो आढ़ती व एक मिल मालिक शामिल हैं। आरोपी आढ़तियों ने किसानों का भुगतान करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया था, लेकिन वे खुद वहां नहीं पहुंचे और भाग गए।

इस संबंध में किसानों ने दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने वीरवार को तीन आरोपियों के खिलाफ एक किसान की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है।

शहर थाने में दी गई शिकायत में किच्छाना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह करीब सात साल से कैथल की अनाज मंडी में केशव ट्रेडिंग कंपनी व देवीदयाल रजत कुमार को अपनी दोनों सीजन की फसल बेचता आ रहा है। उसके अलावा आसपास के गांवों के भी कई किसान अपनी फसलें इन्हें बेचते हैं। उसने 12, 13, 14, 15 अप्रैल को फर्म मालिक शीशपाल उर्फ माकड़ व ऋषिपाल उर्फ कालू को करीब 13 लाख रुपये की गेहूं की फसल बेची है। उक्त फर्म पर धान की फसल का भी 16 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


उसने अपनी सारी गेहूं उपरोक्त फर्म के मालिकों शीशपाल व ऋषिपाल के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल चंदाना में बेची थी। मिल का मालिक प्रवीन खुरानिया है। अन्य कई गांवों के किसानों ने भी फर्म के आढ़तियों के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल में गेहूं की फसल बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती शीशपाल व ऋषिपाल ने उसे 22 अप्रैल को रुपये लेने के लिए बुलाया था। उसकी तरह अन्य किसानों को भी फसल के रुपये लेने के लिए बुला लिया। किसान जब अनाज मंडी कैथल में केशव ट्रेडिंग कंपनी व देवीदयाल, रजत कुमार की दुकान पर पहुंचे तो उनको दुकान पर कोई नहीं मिला। उनको फोन किया तो वे भी बंद मिले।

शीशपाल व ऋषिपाल के घर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी कैथल में पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ मिला। सांवरिया राइस मिल पर गए वहां पर कोई गेहूं की फसल नहीं मिली और गार्ड के अलावा कोई व्यक्ति हाजिर नहीं मिला। पूछने पर बताया कि केशव ट्रेडिंग कंपनी अपना सारा माल लेकर चली गई है। ऐसा करके केशव ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शीशपाल, ऋषिपाल ने सांवरिया राइस मिल के मालिक प्रवीण खुरानिया के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। वे अपने परिवार सहित कैथल को छोड़कर कहीं भाग निकले हैं। शहर थाना की प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सीआईए को एसपी ने सौंपी मामले की जांच

पीड़ित किसानों के साथ मुलाकात के बाद एसपी आस्था मोदी ने मामले की जांच सीआईए को सौंप दी।

इस मामले में वीरवार को किसान संगठन के सदस्यों के साथ पीड़ित किसान एसपी आस्था मोदी से मिलने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों की प्रार्थना के बाद एसपी आस्था मोदी ने इस मामले की जांच सीआईए को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed