{"_id":"66c29fc07b16b7eade0a6abe","slug":"case-against-four-people-for-attacking-kaithal-news-c-18-1-knl1004-455402-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हमला करने के आरोप में चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हमला करने के आरोप में चार लोगों पर केस
Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर थाना की पुलिस ने एक युवक का रास्ता रोक कर डंडे, थप्पड़ व मुक्कों से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाना कैथल की पुलिस को दी शिकायत में सिरटा रोड निवासी गौरव ने बताया कि 17 अगस्त को शाम सवा चार बजे बजे वह दुकान से खाना खाने के लिए उसके घर गली नंबर आठ सिरटा रोड पर जा रहा था तो रास्ते में गली नंबर चार में पहले से ही अभिषेक, साहिल, सावन, रोहन खडे थे।
उन्होंने उसका रास्ता रोककर डंडे व थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया और लड़ाई-झगड़ा के समय उसकी जेब से मोबाइल व तीन हजार रुपये भी गिर गए। इसके बाद वह बचाव करने के लिए भागा तो सभी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
जब शिकायतकर्ता ने इस वारदात बारे उसके उस्ताद रोहित को बताया तो वह आरोपियों के घर उलहाना देने के लिए घर पर गया तो वहां पर सभी इकट्ठा होकर उसके उस्ताद रोहित को भी चोटें मारी है। जांच अधिकारी एचसी संदीप सिंह ने बताया कि गौरव की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।