{"_id":"635ede47dad3040d342f1bb9","slug":"case-against-candidate-and-husband-in-ward-12-of-zilla-parishad-kaithal-news-knl1259388169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के वार्ड 12 में प्रत्याशी व पति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद के वार्ड 12 में प्रत्याशी व पति पर केस
विज्ञापन
कैथल। पंचायत चुनाव के बीच वार्ड 12 से पार्षद पद की उम्मीदवार के पति ने एक मंदिर में 51000 रुपये की राशि देकर फेसबुक पर पोस्ट डाल दी। इसे प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना और पंचायती राज अधिनियम के तहत उम्मीदवार व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एआरओ एवं नायब तहसीलदार कैथल आशीष पोड ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि विकास तंवर ने 29 अक्तूबर को गांव खनौदा के वाल्मीकि मंदिर में 51 हजार रुपये की राशि दी है। इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पैसे देने को लेकर पोस्ट डाली है। ऐसा करके आरोपी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ जन प्रतिनिधि एक्ट 1951 व हरियाणा पंचायती राज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वार्ड नंबर 12 से जिला परिषद की पार्षद उम्मीदवार नेहा तंवर और उसके पति विकास तंवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस एफआईआर पर फेसबुक पर लाइव आकर विकास तंवर ने कहा कि उन्होंने एक पुरानी घोषणा के अनुसार मंदिर में जाकर पूरी मंदिर कमेटी के सामने यह राशि दी है। इसमें किसी को किसी भी तरह का लालच नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें नहीं पता कि यह केस क्यों दर्ज किया है। उन्होंने मतदान के दौरान सभी से फिर से सहयोग की अपील की।