{"_id":"64fe23dde1fcfa89a10e8254","slug":"case-against-20-for-spreading-panic-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4393-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहशत फैलाने के आरोप में 20 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहशत फैलाने के आरोप में 20 पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने आईटीआई के गेट का ताला तोड़कर बिना अनुमति अंदर घुसने के प्रयास के मामले में करीब 20 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये युवक आठ सितंबर को हथियारों से लैस होकर संस्थान का गेट तोडऩे पहुंचे थे। इस मामले में संस्थान के वर्कशॉप अटैंडेंट ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है।
गांव सिसमौर निवासी जयभगवान ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह जींद रोड कैथल स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बतौर वर्कशॉप अटैंडेंट कार्य करता है। आठ सितंबर को वह और चौकीदार सुरेंद्र गेट के पास बने केबिन में बैठे थे। करीब दोपहर करीब 12 बजे 18-20 युवक संस्थान के मुख्य गेट पर आकर ताला तोडऩे लगे। सभी लड़कों के हाथ में तेजधार हथियार, गंडासी, तलवार व रॉड थी। उन्होंने संस्थान के गेट के पास आकर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर संस्थान के किसी भी कर्मचारी व विद्यार्थियों ने उनकी बात नहीं मानी तो वे उसे जान से मार देंगे। थोड़ी देर बाद सभी युवक वहां से चले गए। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।