फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 15 in three cases of assault and threat

Kaithal News: मारपीट, धमकी के तीन मामलों में 15 पर केस

Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case against 15 in three cases of assault and threat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने व धमकी देने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहले मामले में मॉडल टाउन निवासी यश जिंदल ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसने चीका रोड पर मुकेश शर्मा की दुकान किराये पर लेकर सीमेंट स्टोर किया हुआ है। 28 नवंबर को वह और उसकी मां मनीषा दुकान पर थे। उसी समय मुकेश शर्मा और बृजेश शर्मा दुकान पर आए और उनकी दुकान खाली करने के लिए कहने लगे।

उन्होंने इसके लिए कुछ समय मांगा तो आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और शीशे तोड़ दिए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी मां को स्टील की रॉड, मुक्के ईंटों पर थप्पड़ों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के संबंध में जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव मानस निवासी जोगिंद्र ने सदर थाना में शिकायत दी कि 17 नवंबर को गांव के ही पवन, सोनू, कुणाल, सागर, गुरनाम, वेदपाल, मक्खन, अंकुश

व मुकेश ने उसे लाठी व रॉड से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जांच

अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव मानस निवासी सोहन लाल ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि 17 नवंबर को शाम के समय आरोपी जोगिंद्र, रामनारायण, सलिंद्र व भीम ने उसे डंडे व लाठी से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed