फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Car looted by two unidentified men

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर कार लूटी

Fri, 02 May 2014 11:32 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 02 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Car looted by two unidentified men
कैथल। हिसार के गांव बलियाली से हांसी बारात ले जाने के लिए किराये पर ली जाइलो कार को दो लुटेरों ने लूट लिया। दोनों ने चालक को जूस में नशीली चीज पिलाई और कैथल के पाई क्षेत्र के पास फेंक गए। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वीरवार रात को पाई के पास होश आया

भिवानी जिले के बवानीखेड़ा निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने तोशाम से उसकी जायलो कार को हांसी में बारात में चलने के लिए किराये पर लिया था। दोनों ने बताया था कि बलियाली गांव से भी एक सवारी को लेना है। जिस पर वह उनके साथ किराया तय करने के बाद बलियाली गांव की ओर निकल पड़े। इसके बाद बलियाली के बस स्टैंड पर पहुंचने पर दोनों ने उसे जूस पिला दिया।
विज्ञापन


जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को वीरवार रात को गांव पाई के पास सड़क पर पाया। इसके बाद वह किसी तरह एक होटल पर पहुंचा। जहां उसने जगह की जानकारी ली और एक ट्रक ड्राइवर से फोन मांग कर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूंडरी थाना प्रभारी नरहरि सिंह बिश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में चालक ने कहा कि अज्ञात लुटेरे उसकी करीब कार सहित मोबाइल एवं अन्य कागजात के साथ-साथ नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed