{"_id":"6ac6912fe485cfebb9092e7c","slug":"farmers-are-on-the-road-and-the-chief-minister-is-roaming-around-in-singapore-surjewala-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156191-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सड़क पर है और मुख्यमंत्री सिंगापुर घूम रहे : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सड़क पर है और मुख्यमंत्री सिंगापुर घूम रहे : सुरजेवाला
विज्ञापन
नई मंडी में धान का जायजा लेते आदित्य सुरजेवाला व अन्य। विज्ञप्ति
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल की नई अनाज मंडी पहुंचकर मंडी के पूर्व प्रधान सतीश जैन की दुकान पर प्रेसवार्ता की और उसके बाद मंडी का दौरा किया। धान सीजन के लिए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का फॉर्मूला साफ है- पैदावार पर पाबंदी, कटाई पर कर्फ्यू, बिक्री पर शर्त और एमएसपी पर तालाबंदी। उन्होंने कहा कि किसान सड़क पर है जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी सिंगापुर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक-एक दाना खरीदेंगे का जुमला सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। प्रदेश में मंगलवार तक धान की आवक 7 लाख 7 हजार टन हुई लेकिन खरीद महज 1 लाख 38 हजार टन और उठान सिर्फ 21 हजार टन हुआ। नतीजा यह है कि 6 लाख 86 हजार टन धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है जबकि अगले छह दिनों में बारिश के आसार हैं। अब तक 16,302 किसानों का धान बिका लेकिन सिर्फ 700 किसानों को ही भुगतान मिला है- यानी 100 में से महज चार। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल जिले में आवक 1 लाख 7 हजार टन हुई, खरीद केवल 8,600 टन (10 प्रतिशत से भी कम) और उठान मात्र 195 टन रहा। राजस्व विभाग और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के आंकड़ों में 4 लाख एकड़ से ज्यादा का अंतर है, जिसकी सजा किसान भुगत रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड, राजीव गांधी पंचायती राज जिलाध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना, कांग्रेस शहरी ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, जयकिशन मित्तल मौजूद रहे।
आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग करते हुए कहा कि हर दाना एमएसपी पर खरीदा जाए। प्रति एकड़ कोटा और अपने जिले में बेचो की पाबंदी तत्काल समाप्त की जाए। कंबाइन पर समय पाबंदी, रेड एंट्री और 30 हजार रुपये जुर्माना वापस लिया जाए। नमी में ढील दी जाए, 250 रुपये की कटौती बंद हो और हर मंडी में ड्रायर उपलब्ध कराए जाएं। पराली जलाने पर 30 महीने की रेड एंट्री वापस ली जाए। मशीन और पराली खरीद का इंतजाम किया जाए। खरीद 62 लाख टन से कम न हो। 58 लाख टन का आदेश वापस लिया जाए। गेहूं-चने का एमएसपी महंगाई के हिसाब से बढ़ाया जाए, सीएसीपी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और खाद की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।