फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OSDAV players put up a stellar performance at the CBSE Judo event, winning two gold medals and one silver medal.

Kaithal News: सीबीएसई जूडो में ओएसडीएवी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
OSDAV players put up a stellar performance at the CBSE Judo event, winning two gold medals and one silver medal.
विजेता जूडो ​खिलाड़ियों के साथ प्राचार्या व डीपीई। विज्ञ​प्ति
कैथल। करनाल जिले के असंध स्थित मनेरवा पब्लिक स्कूल में 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई जूडो प्रतियोगिता में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के विभिन्न जोन से पहुंचे सैकड़ों विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ओएसडीएवी के खिलाड़ियों ने प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं की छात्रा जयास्ना ने अंडर-17 आयु वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं के छात्र अरमान ने अंडर-19 आयु वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 11वीं की छात्रा राधिका ने अंडर-17 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ-साथ जूडो अकादमी और जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत की। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया। खिलाड़ियों की सफलता में अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता से लौटने पर कैथल में जूडो अकादमी और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने जयास्ना, अरमान और राधिका को पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत की भी सराहना की।


प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय की ओर से लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, कैथल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

विजेता जूडो खिलाड़ियों के साथ प्राचार्या व डीपीई। विज्ञप्ति

विजेता जूडो खिलाड़ियों के साथ प्राचार्या व डीपीई। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed