{"_id":"66e4bb09edcc518bcb0e0247","slug":"car-collides-with-truck-on-national-highway-152d-in-karora-village-three-youth-died-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474923-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करोड़ा गांव में नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करोड़ा गांव में नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
Sat, 14 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पूंडरी। नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव करोड़ा के पास एक कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक महेंद्रगढ़ जिले के दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे, जो अपने फौजी दोस्त को अंबाला रेल में बैठाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। घटना शुक्रवार अल सुबह करीब दो बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने घटना में मृतक फौजी के चाचा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक 35 वर्षीय फौजी परविंद्र के चाचा सुरैती निवासी लीलाराम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसका भतीजा परविंद्र जम्मू कश्मीर में फौज में नौकरी करता था। वह करीब एक महीने की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार को उसे ड्यूटी पर पहुंचना था, इसलिए वह वीरवार शाम को गांव से रवाना हुआ। उसे बुचावास गांव से अंबाला के लिए बस लेनी थी, जो कुछ देर पहले ही निकल गई। ऐसे में उसने अपने दोस्त गांव डालणवास निवासी 35 वर्षीय कृष्ण व 26 वर्षीय सुदीप को कार लेकर बुलाया और उसे अंबाला तक पहुंचाने के लिए कहा। वे तीनों कार में सवार होकर नेशनल हाईवे 152 डी पर रवाना हो गए। जब वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो सामने से जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक रोक दिया, जिससे उनकी कार ट्रक में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक कार में फंस गए, जिनके शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
परविंद्र के चाचा ने बताया कि परविंद्र करीब 10 साल से फौज में था। उसकी शादी हो चुकी है और उसका करीब छह साल का बेटा भी है। हादसे के दौरान परविंद्र गाड़ी चला रहा था।
सुदीप के जीजा आनंद ने बताया कि सुदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह खेतीबाड़ी कर रहा था। इसके अलावा कृष्ण भी पांचवीं पास था और अब खेती करता था। उसके वे छह भाई-बहन हैं, जिनमें चार बहनें और दो भाई हैं।
विज्ञापन
पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि ट्रक चालक की ओर से डायल 112 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परविंद्र के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।