फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Car collides with tree, one dead, two friends injured

Kaithal News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो दोस्त घायल

Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, one dead, two friends injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरसौला-सिसमौर मार्ग पर सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना सोमवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। तीनों युवक अपने एक दोस्त को गांव हरसौला छोड़ने के बाद अपने घर गांव सिसमौर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल एक निजी अस्पताल में दाखिल 23 वर्षीय युवक अंकित की शिकायत के अनुसार उसके गांव के ही युवक अंग्रेज का भाई दो दिन पहले विदेश गया है। इस कारण अंग्रेज ने गांव सिसमौर पर एक पार्टी का आयोजन किया था।

पार्टी में वह, उसका 19 वर्षीय दोस्त अभिषेक व हरसौला निवासी आशु गांव सिसमौर में अपने दोस्त अंग्रेज के घर पर गए हुए थे। करीब तीन बजे उनकी पार्टी खत्म हो गई। उसके बाद वह, अभिषेक और अंग्रेज अपने दोस्त आशु को घर छोडऩे के लिए ऑल्टो गाड़ी में गांव हरसौला गए थे। आशु को छोड़ने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तो गाड़ी को अंग्रेज चला रहा था। आगे की सीट पर उसके साथ अभिषेक बैठा था।

जब वे करीब साढ़े तीन बजे हरसौला-सिसमौर मार्ग पर थे तो सामने से एक कार चालक अपनी कार को टेढ़ी-मेढ़ी और लाइट को ऊपर-नीचे करते हुए तेजगति से गलत साइड में चलाता आ रहा था। अंग्रेज ने कार को बचाने के लिए दूसरी साइड किया तो कार का संतुलन बिगड़ गया। उनकी कार साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। इस दुर्घटना में वे तीनों घायल हो गए। उसने अपने भाई सुनील के पास फोन करके सारी घटना बताई।

परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां अभिषेक की मौत हो गई। उसे व अंग्रेज को काफी चोटें लगी। अभिषेक अपने माता-पिता का अकेला बेटा था और उसकी एक ही बहन है। अंकित ने कहा कि यह हादसा अज्ञात कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।


तितरम थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर ­केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed