{"_id":"68d6ee55a2504172e50c0971","slug":"canter-full-of-oil-cake-met-with-an-accident-near-mator-three-people-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-747571-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मटोर के पास खल से भरा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मटोर के पास खल से भरा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
Sat, 27 Sep 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। मटोर के पास वीरवार देर रात खल से भरा एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए कैथल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर में सवार व्यक्तियों ने शराब का सेवन किया हुआ था। वे खल के कट्टे लेकर धनोरी गांव से सोनीपत जा रहे थे। रास्ते में मटोर गांव के पास एक फीड फैक्ट्री के निकट कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया।
हादसा इतना भीषण था कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।