{"_id":"66c29fd2163daf5d43026288","slug":"candle-march-was-held-and-demand-was-raised-to-hang-the-murderers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-455403-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैंडल मार्च निकाल हत्यारों को फांसी देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैंडल मार्च निकाल हत्यारों को फांसी देने की उठाई मांग
Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गुहला चीका। कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना से आक्रोशित स्थानीय युवाओं ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।
युवा कैंडल मार्च निकालते हुए शहर के शहीद उद्यम सिंह चौंक पर पहुंचे और डॉ. को श्रद्धांजली दी। कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे अमित जिंदल, सलिंद्र बाल्मीकि, डॉ. अनुरिद्ध राय, ललित जिंदल, सुरेश कुमार, हरजिंद्र कंबोज, साहिल व जसन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना से युवाओं में गुस्सा है। युवाओं ने सरकार से मांग की है कि हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना को अंजाम देने की सोच भी ना सके।