फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Came into politics only with a sense of service: Jindal

Kaithal News: राजनीति में केवल सेवाभाव से आए ः जिंदल

Thu, 23 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Came into politics only with a sense of service: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने सैनी धर्मशाला में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिंदल ने कहा कि वह राजनीति में केवल सेवा भाव से आए हैं। पहले भी जब वह 10 वर्ष तक सांसद रहा थे तो केवल जनता की सेवा ही की थी।

उन्होंने कहा कि मेरे सेवाभाव के बारे में कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता जानती है। कहा कि 10 वर्षों में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य करवाए थे। अबकी बार भी आपके जनादेश से वह सांसद बने तो पहले से पांच गुना अधिक कार्य करवाएंगे। कुरुक्षेत्र व कैथल में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्थान खोले जाएंगे ताकि युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके और साथ ही वह शिक्षा रोजगार परक भी हो।
विज्ञापन


इस अवसर पर रवि तारावाली, सुभाष शर्मा, शैली मुंजाल, सतीश मुंजाल, कुमारी संगीता, पूर्ण सैनी, संजय सैनी, संदीप सैनी व अन्य मौजूद रहे।

कैथल में नवीन जिंदल ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही उनकी राजनीति है। उन्होंने कभी जाति-धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया और विश्वास दिलाया कि वे 10 गुना अधिक काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें जात-पांत में बांटने की राजनीति करने वाले नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना कोई भेदभाव के सदैव सबके विकास के लिए काम किया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उप-प्रधान विनय गर्ग, सुमन ठाकुर, पूर्व प्रधान रणवीर पाराशर, सुभाष चुघ, बलवीर बंसल ने जिंदल का स्वागत किया। अधिवक्ता हरदीप रानू, राजवीर कादियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed