फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   call for strike today

Kaithal News: आज हड़ताल का आह्वान

Fri, 16 Feb 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
call for strike today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है। इस हड़ताल के तहत वीरवार को ट्रक चालकों ने भी हड़ताल में शामिल होने को लेकर रणनीति बनाई।

ट्रक चालकों का कहना है कि हिट-एंड-रन कानून लागू होने पर 10 साल की सजा व सात लाख रुपये जुर्माने के कठोर नियमों को वापस लिया जाए। यदि यह कानून लागू हुआ तो सभी चालकों को सड़कों की बजाए जेलों में बंद रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस बैठक में यूनियन नेता जसबीर सिंह, रामपाल राविश, विजेंद्र सारण, राकेश शर्मा कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय न्याय संहिता में बनाया गया कानून केवल ट्रक ट्रक चालकों के लिए नहीं, बल्कि सभी बस, कार, कैंटर, पिकअप, टैक्सी, टेंपू, जीप, थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा समेत सभी निजी वाहन चलाने वालों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि दो पहिया वाहन स्कूटर, मोटर साईकिल, स्कूटी चलाने वाले पुरुष व महिला भी इस कानून की जद में आएंगे। जसबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह कानून विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर बिना किसी चर्चा के बनाए है। ड्राइवर्स के साथ पहले ही पुलिस व परिवहन अधिकारियों की ओर से अमानवीय व्यवहार किया जाता है।

इस नए कानून से तो ज्यादतियां व भ्रष्टाचार और ज्यादा बढ़ेगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह, कुलदीप शर्मा, रामलाल राविश, विजेंद्र सिंह सारण, अशोक, प्रदीप, सारण, गगट सिंह, जसबीर सिंह व अमित कुमार ने हिस्सा लिया।

चक्का जाम का आह्वान ः राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत रोडवेज कर्मचारी संगठनों का भी चक्का जाम का आह्वान है। इसके तहत रोडवेज कर्मचारी यूनियान 1004 के डिपो प्रधान महाबीर सिंह ने बताया कि वे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा जरूर लेंगे। वहीं, हड़ताल के चलते कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेनें भी बंद रहेंगी।
जन शिक्षा अधिकार मंच लेगा हिस्सा
कैथल। जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल की ओर से लघु सचिवालय में दिया गया धरना वीरवार को 507वें दिन भी जारी रहा। धरने पर रिटायर्ड कर्मचारी नेता बलबीर शास्त्री ने कहा कि जनहित में शिक्षक नेता सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर को रद्द कर देना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि शुक्रवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सभी शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर जन शिक्षा अधिकार मंच भी हड़ताल में हिस्सा लेगा। इस मौके पर धरने पर सतबीर प्यौदा, हजूर सिंह, भीम सिंह तितरम, बलवंत रेतवाल, रामनिवास मुवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

कार्यालयों में जाकर हड़ताल में भाग लेने का दिया निमंत्रण
गुहला-चीका। सर्व कर्मचारी हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक गुहला के कर्मचारियों ने 16 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने के लिए नगर पालिका कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, गुहला अस्पताल व बीडीओ कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और हड़ताल का निमंत्रण दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में एक बैठक ब्लाक प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में बुलाई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निरंतर कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष की सेवा के आधार पर नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए आदि। इस मौके पर अभिषेक शर्मा, बलजिंदर सिंह, सीनू बेनीवाल, राकेश, संदीप सीड़ा, कश्मीर सिंह, देवराज, कुल्ला राम, मोहनलाल, बलकार सिंह व तरसेम चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed