फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Calendar released, CM Cup will be held first

Kaithal News: कैलेंडर जारी, सबसे पहले होगा सीएम कप

Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Calendar released, CM Cup will be held first
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेल विभाग ने कैलेंडर जारी कर दिया है इसके तहत 13 प्रतियोगिताएं सात जून से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी इनमें सीएम कप से स्टेट चैंपियनशिप शामिल हैं। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले खेल विभाग ने वर्ष 2024-25 का खेल कैलेंडर जारी किया है। इसमें सीएम कप से स्टेट चैंपियनशिप का शेड्यूल शामिल है। सबसे पहले सीएम कप के खेल होंगे। उन्होंने बताया कि सीएम कप के तहत ब्लॉक, जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


चुनाव के बाद खेल विभाग सीएम कप की प्रतियोगिता करवाने की तैयारियां शुरू कर देगा। विभाग की ओर से तारीख से लेकर स्थान निर्धारित किया है कि कौन कौन सी प्रतियोगिता किस दिन और कब होंगी, लेकिन विभाग द्वारा जारी सभी खेलों की तिथि में कभी बदलाव हो सकता है। कैलेंडर में विभाग की ओर से 13 विभिन्न खेल प्रतियोगिता सात जून से 30 सितंबर तक करवाने का हवाला दिया गया है। सीएम कप 16 से 27 जुलाई तक छह खेल ब्लॉक जिला और स्टेट स्तर पर मार्च में होना था। इसके लिए तिथि और स्थान भी निर्धारित किया गया था। मगर बाद में पेपर के चलते सीएम कप को रद्द करने का निर्णय लिया। सीएम कप 16 जुलाई से 27 जुलाई तक होना प्रस्तावित है। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव के बाद सबसे पहले सीएम कप के मुकाबले होंगे। खेल विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है खेलों का शेडयूल
जिला खेल महाकुंभ 7 जून से 10 जून तक हिसार में होंगे जिसमे सभी खेल शामिल है।

सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ 15 जून से 18 जून तक होंगे

अखाड़ा कंपीटिशन केसरी दंगल 23 से 26 जून कुश्ती हिसार मेंं होंगे।

स्टेट अखाड़ा कपीटिशन केसरी दंगल 28 से 30 जून कुश्ती कैथल में होंगी।

जिलास्तरीय इंटर नर्सरी मुकाबले 3 से 6 जुलाई को सभी खेल हिसार में होंगे।

स्टेट लेवल इंटर नर्सरी मुकाबले 9 से 12 जुलाई सभी खेल पंचकूला, करनाल व यमुनानगर होंगे।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबले 2 से 5 अगस्त एथलेटिक्स के सभी इवेंट हिसार में होंगे

स्टेट लेवल एथलेटिक्स मुकाबले 16 से 19 अगस्त एथलेटिक्स के सभी इवेंट करनाल व पंचकूला होंगे।

लास्तरीय स्वीमिंग मुकाबले 23 से 26 अगस्त स्वीमिंग हिसार में होंगे।

स्टेट लेवल स्वीमिंग मुकाबले 30 से 25 सितंबर स्वीमिंग अंबाला में।

जिलास्तरीय आर्चरी मुकाबले 13 से 16 सितंबर आर्चरी हिसार में।

स्टेट लेवल आर्चरी मुकाबले 27 से 30 सितंबर आर्चरी फरीदाबाद मेंं होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed