फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   By performing 51 Kundiya Yagya, they took a pledge to stay away from drugs.

Kaithal News: 51 कुंडीय यज्ञ कर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

Tue, 20 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
By performing 51 Kundiya Yagya, they took a pledge to stay away from drugs.
गांव बरसाना में नशे के खिलाफ शपथ लेते गांववासी व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। डीएवी कॉलेझ पूंडरी ने नो नशा नेशन कैंपेन के अंतर्गत गांव बरसाना की चौपाल में 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डीएवी कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र कुमार, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष राजेश बरसाना, विजय सरपंच बरसाना और अन्य प्रबुद्ध जनों ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। यज्ञ में डीएवी कालेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने आहुति दी। ब्रह्मा के रूप में खिलती आर्या और भूमिका आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण ने यज्ञ करवाया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि सरपंच नरेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। इसे रोकने और समाज को जागरूक करने के लिए डीएवी कालेज पूंडरी का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी प्राचार्य मेजर डॉ. राजेश तुरान ने बताया कि पदमश्री डॉ. पूनम सूरी के कुशल नेतृत्व में डीएवी परिवार समाज को नशे जैसी गंभीर चुनौती से बचाने और नई दिशा देने का संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि चरित्र, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का आधार है।


आर्य समाज बरसाना के प्रधान संदीप आर्य ने कहा कि समाज निर्माण में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उपप्रधान जय सिंह आर्य, हिशम सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष प्रमोद आर्य, पूर्व सरपंच शिव कुमार बरसाना, बबीता, प्रिंसिपल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसाना और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। यज्ञ पर उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न और सत्यार्थ प्रकाश देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई गई। मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed