{"_id":"699b7380f54e04c1010e76a8","slug":"by-election-in-ward-11-voter-list-amendment-program-started-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145473-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 11 में उपचुनाव: मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 11 में उपचुनाव: मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम शुरू
Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
राजौंद।
नगर पालिका वार्ड नंबर 11 में उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो आधारित मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम जारी किया है। यह उपचुनाव वार्ड 11 की सीट रिक्त होने के कारण आयोजित किया जा रहा है, जो एम सी राजवीर के निधन के बाद खाली हुई थी।
नगर पालिका सचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक मतदाता सूचियों का संशोधन एवं अद्यतन किया जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और नागरिकों को दावा या आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि 7 मार्च और निपटान की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई है। संशोधन प्राधिकारी के आदेश के खिलाफ उपायुक्त के पास अपील की अंतिम तिथि 16 मार्च और अपील निपटान की अंतिम तिथि 19 मार्च रखी गई है। अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च 2026 को प्रकाशित होगी। आयोग ने नागरिकों से कहा है कि वे सूची में अपना नाम, पता और विवरण जांचें और आवश्यक होने पर समय पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें। संवाद