फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses jammed, passengers upset

Kaithal News: बसों का चक्का जाम, यात्री हुए परेशान

Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Buses jammed, passengers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विभिन्न मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मियों की ओर से बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया था। कैथल डिपो में रोडवेज का चक्का जाम का मिला-जुला असर दिखाई दिया। हालांकि बसों के न चलने से कई रूटों पर यात्रियों को परेशानियां भी झेलनी पड़ी। इसके चलते लंबे रूटों पर बसें देरी से मिली और स्थानीय रूटों पर अधिक परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ी।

इस दौरान डिपो में हरियाणा रोडवेज निगम के तहत कार्यरत 52 कर्मियों ने कमान संभाली। इन कर्मियों में चालक व परिचालक शामिल रहे। इस दौरान कैथल डिपो की ओर से 120 बसों का रूटों पर संचालित किया गया जबकि इसमें 23 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल रही। स्थानीय रूटों में शामिल चीका व पातड़ा रूटों पर पंजाब रोडवेज और निजी बसें ही सहारा बनी। हड़ताल से पंजाब रोडवेज और निजी बसों में भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


सुबह दिखी परेशानी, बाद में मिली राहत ः रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के कारण सुबह के समय नए बस अड्डा पर पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जबकि बाद में बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिली। सुबह के समय बस स्टैंड पर यात्री रवि ने कहा कि उसे सुबह के समय दिल्ली जाना था, लेकिन उसे करीब एक घंटे का इंतजार करने के बाद यह बस मिली। इस बस में काफी भीड़ दिखाई दी। काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद यह बस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शुभम ने बताया कि उसे चंडीगढ़ जाना था, लेकिन सुबह के समय चंडीगढ़ जाने वाले बस का संचालन करीब दो घंटे के बाद हुआ। इस कारण परेशानी हुई।सरकार ने मांगों पर सहमति तो जताई है, लेकिन इन्हें लागू करने के लिए कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन की साझा मोर्चा ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की है। मांगों को जल्द ही पूरा न किया गया तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। सरकार ने छुट्टियों में कटौती की है। रूट परमिट का निजीकरण किया जा रहा है। इससे जनता को भी परेशानी होगी। यदि नियमित पदों को भरा जाएगा तो युवाओं को नौकरी मिलेगी।


- महाबीर संधू, यूनियन के नेता



रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल का आह्वान तो किया था, लेकिन कैथल डिपो में बसों के संचालन को लेकर स्थिति सामान्य रही। इस दौरान सुबह के समय तो यात्रियों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई थी। डिपो पर सामान्य दिनों की तरह की बसें अपने-अपने रूटों पर निर्धारित समय चली। लंबे रूट पर चलने वाली जयपुर, देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन हुआ है। - अजय गर्ग, रोडवेज महाप्रबंधक, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed