फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service to Delhi stopped at 7:40 pm, increasing inconvenience to passengers

रात 7:40 बजे दिल्ली जाने वाली बस सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bus service to Delhi stopped at 7:40 pm, increasing inconvenience to passengers
कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
कैथल। बसों व कर्मचारियों की कमी के कारण दिल्ली रूट पर बसों की संख्या कम होती जा रही है। पहले कैथल से रात 7:40 बजे दिल्ली के लिए बस सेवा उपलब्ध थी लेकिन अब यह बस बंद कर दी गई है। इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब दिल्ली के लिए अंतिम बस शाम सात बजे ही मिल रही है जिससे देर शाम या रात में यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य कार्यों के लिए सफर करते हैं। कई लोग दिनभर का काम निपटाने के बाद रात के समय यात्रा करना पसंद करते हैं लेकिन 7:40 बजे की बस बंद होने से उनकी सुविधा प्रभावित हुई है। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को अब या तो जल्दी पहुंचकर सात बजे वाली अंतिम बस पकड़नी पड़ती है या फिर वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी वाहनों या अन्य साधनों का किराया अधिक होने के कारण आम यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि दिल्ली के लिए 7:40 बजे चलने वाली बस सेवा को दोबारा शुरू की जाए, ताकि लोगों को पहले की तरह सुविधा मिल सके और रात के समय यात्रा करने वालों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


सात बजे आना पड़ता बस अड्डा : रमेश
पानीपत जाने वाले यात्री मनोज का कहना है कि उसकी कैथल में कपड़े की दुकान है। यहां से रोजाना पानीपत जाता है। दुकान अब छह बजकर 40 मिनट पर बंद करनी पड़ रही है। सात बजे वाली बस पकड़नी पड़ती है। बस का दोबारा से संचालन होना चाहिए। ताकि समय से घर पहुंच सकें।
विज्ञापन

निजी कंपनी के कर्मचारी राजीव ने बताया कि वह हर रोज घरौंड़ा से कैथल नौकरी करने आता है। सात बजे उसकी छुट्टी होती है। पहले सात बजकर 40 मिनट वाली बस मिल जाती थी। अब बस न होने के कारण पहले करनाल तक बस लेनी पड़ती है। इसके बाद वहां से निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएम विपुल कुमार ने बताया कि बसों की कमी के लिए मुख्यालय लिखा हुआ है। जल्द बसें मिलने की उम्मीद है। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed