{"_id":"65d7b42342e97238fb02311a","slug":"bus-service-started-for-rohtak-and-gurugram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-333227-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोहतक और गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोहतक और गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू
Fri, 23 Feb 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसान आंदोलन 2.0 के तहत जिले में कई रूटों पर पिछले कई दिन से बस सेवा भी प्रभावित हुई है। इसके तहत पिछले 10 दिन से जहां पंजाब और जम्मू-कटरा जाने वाली बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है।
इसके तहत दिल्ली जाने वाली बसें भी केवल बॉर्डर तक ही जा रही हैं। इससे पहले चंडीगढ़ की बस सेवा भी बंद भी। जबकि रोडवेज ने दो दिन पहले ही बंद की गई चंडीगढ़ की बस सेवा को शुरू किया था।
कैथल से चंडीगढ़ की बस सेवा कुरुक्षेत्र से पिपली व बराड़ा से पंचकूला से होकर जा रही है। अब रोडवेज ने रोहतक व गुरुग्राम जाने वाली बसों का संचालन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इन बसों का रूट बदला गया है। लाखनमाजरा में रास्ता ब्लॉक होने के चलते अब यह बसें जींद व हांसी से होकर रोहतक पहुंच रही हैं। बस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिली है।
किसानों के प्रदर्शन से हाे रहा है नुकसान ः कैथल डिपो को भी किसानों के प्रदर्शन होने के चलते बसों का संचालन न होने के चलते काफी नुकसान हो रहा है। इस कारण रोडवेज को पिछले करीब 10 दिन में 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। अब इस नुकसान की भरपाई करने के बंद पड़े रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन करने का रास्ता निकालने में जुटा है। ऐसे में ही कई रूटों पर बसों का संचालन अन्य रास्तों से शुरू किया गया है।
रास्तों के बंद होने के कारण ही पंजाब, हिमाचल और जम्मू जाने वाली बसों का संचालन बंद किया गया है। परंतु जो हरियाणा के दूसरे जिलों के रूटों को बंद किया गया था। अब उन्हें धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। इसके तहत अब चंडीगढ़ के बाद रोहतक व गुरुग्राम की बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। - अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।