{"_id":"653fff1e80a04c0eb1043b97","slug":"bus-service-from-chintpurni-to-khatu-shyam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-253707-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चिंतपूर्णी से खाटू श्याम तक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चिंतपूर्णी से खाटू श्याम तक बस सेवा
Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चिंतपूर्णी व खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को राहत भरा समाचार है। रेल गाड़ी के बाद अब कैथल से यात्री बस के माध्यम से भी चिंतपूर्णी जा सकेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चिंतपूर्णी से खाटू श्याम तक शुरू की सीधी बस सेवा शुरू की है।
गौरतलब है कि रोडवेज विभाग ने इस बस को देव-दर्शन स्कीम के तहत शुरू किया है। यह बस चिंतपूर्णी से वाया चंडीगढ़, अंबाला और कैथल व नरवाना हिसार से खाटू श्याम जाएगी। इससे पहले कैथल से चिंतपूर्णी और खाटू श्याम के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। यह बस सेवा करीब छह दिन पहले शुरू की जा चुकी है। यह बस खाटू श्याम जाते समय रात करीब साढ़े 11 बजे कैथल पहुंचती है।
इसके साथ ही चिंतपूर्णी जाते समय यह रात करीब सवा एक बजे कैथल पहुंचती है, लेकिन यह बस नया बस अड्डा में नहीं जाती है। इस बस की केवल ऑनलाइन बुकिंग ही होती है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर ही इस बस में यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि यह बस नए बस अड्डा पर नहीं पहुंचती है। जो यात्री इस बस में यात्रा करना चाहता है वह हिमाचल परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लाकर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकता है।
यह है समय सारिणी
बस चिंतपूर्णी से ऊना, चंडीगढ़, पिहोवा व कैथल और हिसार-सीकर होते खाटूश्याम मंदिर पहुंचती है। चिंतपूर्णी से खाटूश्याम पहुंचने में 16 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।
ऊना में स्थित मशहूर शक्तिपीठ चिंतपूर्णी से यह बस रोजाना शाम चार बजे चल रही है। रात 8:40 बजे यह बस चंडीगढ़ पहुंचती है और रात 10:50 बजे के पिहोवा व साढ़े 11 बजे कैथल पहुंचती है।
आधी रात 1:45 बजे हिसार और सुबह 7 बजे राजस्थान के सीकर पहुंचेगी। इस बस का अंतिम पड़ाव खाटू श्याम है। यहां सुबह 8:20 बजे बस पहुंचती है।
खाटूश्याम से चिंतपूर्णी के लिए वापस चलने का समय शाम पांच बजे है। शाम सवा छह बजे यह बस सीकर, रात 10:45 बजे बस हिसार, आधी रात 12:40 पर पिहोवा, करीब सवा एक बजे कैथल, सुबह साढ़े तीन बजे चंडीगढ़, छह बजे यह बस ऊना व 7:30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचती है।