फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service for Jaipur after four years

Kaithal News: जयपुर के लिए चार साल बाद बस सेवा

Tue, 28 Feb 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Jaipur after four years
कैथल। कैथल डिपो चार साल से बंद पड़ी जयपुर जाने वाली बस सेवा की बुधवार से शुरुआत होगी। इसके लिए रोडवेज ने रूट प्लान भी तैयार कर लिया है। यह बस सेवा हिसार के बजाय वाया दिल्ली होकर जयपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इस साल बेड़े में अब तक 16 नई बसें आ चुकी हैं। नई बसें आने के बाद से कैथल डिपो धीरे-धीरे बंद पड़े सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही रोडवेज ने बंद पड़े हरिद्वार रूट पर बस सेवा बहाल की थी। अब जयपुर जाने वाली बस का संचालन करने का निर्णय लिया है। जयपुर के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद अब जिले के यात्री श्री मेहंदीपुर बालाजी और श्री खाटू श्याम के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगा समय
जयपुर जाने वाली बस सेवा कैथल से सुबह साढ़े सात बजे रवाना की जाएगी। जो दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली होते हुए शाम करीब सात बजे के जयपुर पहुंचेंगी। इसके बाद इस बस का रात्रि ठहराव जयपुर में ही होगा। यह बस अगले दिन सुबह साढ़े तीन बजे कैथल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल से बंद है सेवा
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण काफी समय से जयपुर जाने वाले रूट पर बस सेवा बंद हैं अब कोरोना महामारी कम हो चुकी है। कैथल से हरिद्वार का रूट बहाल किया जा चुका है, लेकिन जयपुर जाने वाली बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस बस सेवा का यात्रियों को पिछले लंबे समय से इंतजार था। अब बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को इंतजार खत्म होगा।

बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि जयपुर की बस के लिए परमिट मिल चुका है। इसके मिलने के बाद एक मार्च यानि बुधवार से जयपुर रूट पर जाने वाली बस सेवा शुरू की जाएगी। जिससे यात्रियों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed