फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus passengers going to Hisar and Chandigarh had to face problems

Kaithal News: हिसार और चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को झेलनी पड़ीं परेशानियां

Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bus passengers going to Hisar and Chandigarh had to face problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फतेहाबाद डिपो के एक परिचालक के साथ मारपीट के विरोध में वीरवार को हिसार, सिरसा और फतेहाबाद रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिसका असर कैथल में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस हड़ताल के चलते कैथल से चंडीगढ़ और हिसार जाने वाली बसों की संख्या बेहद कम रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन तीनों डिपो की लगभग 100 बसें वाया कैथल होकर चंडीगढ़ जाती हैं, जबकि कैथल से चंडीगढ़ और हिसार के लिए सामान्यत: केवल 15–20 समय (टाइमिंग) निर्धारित हैं। हड़ताल के कारण वीरवार को इस रूट पर बसों की आवाजाही में भारी कटौती हुई।
विज्ञापन


यात्रियों को झेलनी पड़ी कठिनाई ः हड़ताल से चंडीगढ़ व हिसार रूट पर बसों की संख्या नगण्य रही। गर्मी में घंटों तक इंतजार करने और खचाखच भरी बसों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर यात्रियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की चेतावनी : नहीं हुई कार्रवाई तो होगा चक्का जाम

फतेहाबाद डिपो के परिचालक के साथ टिकट विवाद में हुई मारपीट की घटना के विरोध में कर्मचारियों में गहरा रोष है। कैथल डिपो के कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी तीन दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कैथल में भी चक्का जाम किया जाएगा।

पृष्ठभूमि में विवाद ः उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व फतेहाबाद डिपो की एक बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद परिचालक के साथ मारपीट की गई थी। उसी घटना के विरोध में तीनों डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल की है। इस कारण न केवल उनके रूट प्रभावित हुए, बल्कि वाया कैथल जाने वाली सभी मुख्य बसों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
यात्रियों ने बताई परेशानी
घंटों इंतजार के बाद बस आई तो उसमें बैठने तक की जगह नहीं थी। पूरी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ी। बसों की कमी का नतीजा सभी यात्रियों ने भुगता। - रोमी पुनिया, यात्री


पहले थोड़े इंतजार के बाद बस मिल जाती थी, अब तो घंटों बस का पता ही नहीं चलता। पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी नहीं मिली। - परवीन शर्मा, यात्री

फतेहाबाद, हिसार और सिरसा डिपो की बसें चंडीगढ़ नहीं गईं, लेकिन कैथल डिपो की ओर से चंडीगढ़ रूट की सभी निर्धारित बसें चलाई गईं। हड़ताल के कारण दोपहर के समय कुछ असुविधा जरूर हुई, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि यात्रियों को बसें बिल्कुल नहीं मिलीं। -वीरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed