फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus overturned in a ditch while trying to save a bike rider, four dead, 18 injured

Kaithal News: बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी बस, चार की मौत, 18 घायल

Tue, 20 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned in a ditch while trying to save a bike rider, four dead, 18 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कलायत। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर सोमवार रात करीब आठ बजे कलायत के शिमला गांव के पास एक टूरिस्ट बस खाई में पलट गई। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने मेंं हुआ। दुर्घटना मेंं चार यात्रियों की जान चली गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो जींद और महिला हिसार की रहने वाली है। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी यह भी मिली कि दो यात्री वाहन से उछलकर इधर-उधर बिछड़ गए थे। इनकी तलाश करते हुए वाहन मेंं फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बस से बाहर निकाला गया। बस को खाई से निकालने के लिए हाईड्रा मशीन की सहायता ली गई। बचाव अभियान मेंं पुलिस, दमकल और ग्रामीणों की टीमें लगी रही। मौका स्थल पर भारी भीड़ जमा थी। नेशनल हाई-वे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन




हिसार की बालाजी मोटर्स हिसार की यह बस चंडीगढ़ से हिसार जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बस प्रतिदिन चंडीगढ़ जाती है और शाम को वापस हिसार जाती है। सोमवार शाम चंडीगढ़ से हिसार आते समय हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला यात्री की मौत हुई है। मृतकों में दो जींद जिले के हैं। इनमें गांव खरक बूरा निवासी सिंधा राम व 40 वर्षीय वेद प्रकाश शामिल हैं। दो अन्य में सरोज बाला (58) निवासी चिनौत, हिसार और एक अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को कैथल और नरवाना के अस्पताल में भेजा गया। कैथल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



वर्जन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रैवलर बस-मोटर साइकिल हादसे में दो महिला और दो पुरुषों की जान चली गई। 17 से 18 लोग जख्मी हो गए। घायलों को कलायत, कैथल व नरवाना भेजा गया था। बचाव अभियान के माध्यम से घायलों को बस व खाई से बाहर निकाला। एंबुलेंस निरंतर इस कार्य में गतिशील रही। -जय भगवान सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed