{"_id":"67b636e9fde3f469a40ccb28","slug":"bus-left-for-prayagraj-for-mahakumbh-bath-kaithal-news-c-18-1-knl1004-585576-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुई बस
Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एाजेंसी
कैथल। सेक्टर 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर से बुधवार को श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की ओर से महाकुंभ स्नान यात्रा के लिए 48वीं निशुल्क बस को रवाना किया गया। मुख्य अतिथि भूपेश अग्रवाल ने बस को हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भजन सम्राट नीटू चंचल, मां वैष्णो देवी समिति के प्रधान कुलदीप शर्मा, टिंबर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेश गोयल कैलरम वाले, आरकेएसडी बीएड कॉलेज के प्रधान जगदीश गोलियां, एवं समाजसेवी बाबू राम मंगला उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने सभी अतिथियों का फूलमाला से भव्य स्वागत किया। चिराग बंसल, सन्नी शर्मा एवं भीमसेन वधवा ने सभी यजमानों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, प्रकाश बंसल, सोमनाथ, महेंद्र पाल ने स्मृति चिह्न भेंट किए।
मुख्य यजमान कुलदीप शर्मा ने नारियल फोड़कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया और समाज सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। भजन सम्राट नीटू चंचल ने कार्यक्रम की शुरुआत आरती से की और सभी भक्तों को गंगा मैया के भजन सुनाए। उन्होंने यात्रा के दौरान चाय की व्यवस्था भी की। बीएड कॉलेज के प्रधान जगदीश ने मिठाई बांटी एवं यात्रियों के मंगलमय सफर की कामना की। समाजसेवी मदन मंगला ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था और नरेश शर्मा ने पानी की व्यवस्था की। बाबू राम मंगला ने चाय की व्यवस्था की। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने सभी का आभार जताया।