{"_id":"611d53098ebc3e7a0d5b7525","slug":"bus-and-bike-clashed-father-broke-down-in-front-of-son-kaithal-news-knl803303178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे के सामने पिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे के सामने पिता ने तोड़ा दम
Thu, 19 Aug 2021 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
फरल रोड स्थित सिरसा ब्रांच नहर के पुल के पास परिवहन समिति की बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बेटे के सामने मोटरसाइकिल सवार पिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में फरल रोड स्थित सिरसा ब्रांच नहर के पुल के पास परिवहन समिति की बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार बस के नीचे आ गया और बेटे के सामने ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूंडरी से पिहोवा अपने घर जा रहे थे राजेंद्र
गांव सरस्वती खेड़ा निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे दो भाई है। उसके पिता राजेंद्र के साथ पूंडरी में दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार को उसके पिता अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूंडरी से पिहोवा की ओर अपने घर जा रहे थे। वह भी पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
बस के नीचे आने से गई जान
जैसे ही वे फरल रोड नहर के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे निजी बस चालक ने उसके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता बस के नीचे आ गया। उन्होंने अपने पिता को बस के नीचे से निकाला जो कि खून से लथपथ था। इसके बाद इसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन