{"_id":"682cd34852e6b7e19a093aaf","slug":"bullet-caught-fire-fire-brigade-had-to-be-called-kaithal-news-c-18-1-knl1004-651573-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुलेट में आग, बुलानी पड़ी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुलेट में आग, बुलानी पड़ी दमकल
Wed, 21 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड स्थित सर छोटू राम चौक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा देखकर दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। तब आग पर काबू पाया जा सका।
करनाल निवासी मयंक मोटरसाइकिल से चौक पर जूस पीने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक जूस की दुकान के सामने खड़ी कर दी। धूप बहुत ज्यादा थी, जिससे वह काफी गर्म हो गई। जब युवक जूस पीने के बाद अपनी बाइक को स्टार्ट करने लगा तो उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि उस पर आसानी से काबू नहीं पाया जा सका। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग को बुझाया। गनीमत रही कि आग बुलेट बाइक की पेट्रोल की टंकी में नहीं लगी, वरना आसपास के वाहनों और दुकानों को भी काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
यातायात थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग अगर टंकी में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि प्रयास करें कि अपने वाहनों को छाया में खड़े करें। अगर धूप में है और गर्म है तो स्टार्ट करने से पहले थोड़ी देर छाया में खड़ी कर दें। उन्होंने यह भी अपील की कि गर्मी के मौसम में दोपहर के समय अनावश्यक सफर करने से बचें।