फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bulldozer fired on silencers

Kaithal News: साइलेंसरों पर चलाया बुलडोजर

Mon, 25 Mar 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer fired on silencers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली व फाग के दौरान जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस मौके पर पटाखे बजाकर हुड़दंग करने वालों को चेतावनी देते हुए रविवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत यातायात पुलिस ने पिहोवा चौक पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जब्त किए 55 साइलेंसरों पर बुलडोजर चलवाकर ऐसा करने वालों को चेतावनी भी दी।

अक्सर देखने को मिलता है कि होली व धुलेंडी पर्व पर शरारती किस्म के युवा अपनी बुलेट व अन्य बाइकों पर पटाखे बजाते हुए हुड़दंग करते हैं। इससे आम लोगों खासकर बीमारों को काफी दिक्कतें होती हैंं। इस पर लगाम लगाने के लिए इस बार पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत सोमवार को होली पर शहर के नाकों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जो ऐसे हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों को पकड़कर कार्रवाई करेंगे।

पहले हथौड़ों से नष्ट किए थे साइलेंसर ः करीब एक महीने पहले भी यातायात पुलिस ने इसी प्रकार से 20 से साइलेंसरों को हथौड़ों से नष्ट किया था। उस समय पुलिस ने साइलेंसरों पर बुलडोजर नहीं चलाया गया था। अब होली व धुलंदी पर्व पर बुलेट सहित अन्य बाइक के साइलेंसर से पटाखे चलाने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देने के लिए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजक युवाओं को यातायात पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार ने चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही होली पर्व पर शरारती तत्वों को रोकने के लिए नाकों पर पुलिस कर्मी अलग से तैनात किए जाएंगे। यह पुलिस कर्मी हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखेंगे। इसके साथ ही इन वाहन चालकों के लगातार चालान भी किए जाएंगे। बताया कि होली पर्व पर किसी भी युवा को किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि वे हुड़दंग करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मोडिफाइड साइलेंसर को कहते हैं पटाखा साइलेंसर

मोडिफाइड साइलेंसर को पटाखा साइलेंसर भी कहते हैं। इसकी आवाज किसी पटाखे जैसी होती है। भारतीय ट्रैफिक कानून के अनुसार, वाहनों में एक तय सीमा तक आवाज वाले साइलेंसर लगाए जा सकते हैं इसलिए कंपनी वैसे ही साइलेंसर लगा कर देती है, लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जो इन्हें मोडीफाई करवा कर अलग से तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाते हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। अब पुलिस इन साइलेंसरों को जब्त कर उन्हें नष्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed