फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bull climbed on top of three-storey building, knocked him unconscious

तीन मंजिला भवन के ऊपर चढ़ा सांड, बेहोश कर उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bull climbed on top of three-storey building, knocked him unconscious
अंबाला रोड पर चिरंजीवी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन भवन में रविवार सुबह एक सांड तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को बेहोश करके क्रेन की मदद से नीचे उतारा। वहीं भवन में लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में भी तीन सांड मिले। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। इन सांडों को भी लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। पूरे रेसक्यू ऑपरेशन में समाजसेवी संस्थाओं, गोरक्षा दल, नगर परिषद, पशुपालन विभाग और सिटी थाने की टीमों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे पता चला कि अंबाला रोड पर एक निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर एक सांड चढ़ गया है। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें। उन्होंने पशुपालन विभाग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद डॉ. सुरेंद्र नैन की अगुवाई में पशुपालन विभाग और गोरक्षा दल की टीम के अलावा समाज सेवी राजू डोहर व उनके सहयोगी भी वहां पहुंच गए। सभी ने पहले सांड को सीढ़ियों से उतारने का प्रयास किया। बाद में बड़ी क्रेन मंगवाई गई और इसके बाद सांड को बेहोश करके नीचे उतारा गया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर सुरेंद्र नैन ने सांड को बेहोशी के दो टीके लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे की गई खुदाई में तीन सांड़ फंसे हुए दिखाई दिए। उनको भी क्रेन से बाहर निकाला गया। इनमें से एक सांड की मौत हो चुकी थी। इस मौके पर सिटी थाना प्रभारी रोहताश कुमार, नगर परिषद से एसआई प्रदीप, दमकल कर्मी सुरेंद्र, जीवन रक्षक दल से राजू डोहर, गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, जिला महामंत्री कबीर, शहरी उपाध्यक्ष रमन, अनिल, सुनील, कर्मबीर, सुनील, सुमित, फौजी, प्रिंस व पवन पहलवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed