फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BSP supports the Municipal Employees' Union's agitation.

Kaithal News: नगर पालिका कर्मचारी संघ के आंदोलन को बीएसपी का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
BSP supports the Municipal Employees' Union's agitation.
कलायत। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को कलायत नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। बसपा जिला अध्यक्ष विनोद कुराड़ की अगुवाई में हलका अध्यक्ष सतीश कौलेखां व पदाधिकारी-कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन किया। बीएसपी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द स्वीकार नहीं करती है तो बीएसपी कर्मचारियों के साथ खड़ी होकर उनके आंदोलन में भाग लेगी। उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उन्हें न्याय दिया जाए। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजीव कुमार, सचिव सोमदत्त, संदीप, नवीन व मुकेश ने उनकी मांगों को लेकर नेताओं से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed