फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BSP candidate got zero votes in 34 booths

Kaithal News: बसपा उम्मीवार को 34 बूथों पर मिले शून्य वोट

Sat, 12 Oct 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate got zero votes in 34 booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। प्रदेश में चुनावों के नतीजों के बाद अब हार-जीत की समीक्षा होनी शुरू हो चुकी है। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पूंडरी की सीट पर मुकाबला भाजपा और निर्दलीय के बीच ही देखा जा रहा था और परिणाम भी वैसा ही आया। भाजपा के सतपाल जांबा व निर्दलीय सतबीर भाणा के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।

इसमें बाजी भाजपा ने मारी। वोटों के मामले में बसपा उम्मीवार को 34 बूथों पर शून्य मत मिले। पूंडरी विधानसभा के अस्तित्व में आने और इस चुनाव से पहले भाजपा यहां पर जीत के लिए तरस रही थी।
विज्ञापन


इस चुनाव में सतपाल जांबा ने बतौर नए प्रत्याशी कमल को खिलाकर कैथल में भाजपा की लाज बचा ली क्योंकि कैथल और कलायत विधानसभा क्षेत्रों में अबकी उसे पराजय का मुंह देखना पड़ा है। पूंडरी की सीट जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सभी राष्ट्रीय पार्टियों व निर्दलीय नेता के कार्यकर्ता हार जीत के आंकड़े निकालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अगर बूथ अनुसार मुख्य प्रत्याशियों में सबसे अधिक व सबसे कम वोटों की बात करें तो भाजपा के सतपाल जांबा को गांव जांबा के बूथ नंबर 115 पर 610 वोट तथा पाबला के बूथ नंबर दो पर सिर्फ़ छह वोट मिले। कांग्रेस के सुल्तान जडौला ने जडौला के बूथ नंबर दो पर 640 वोट ओर पाई के बूथ नंबर 147 पर 16 वोट मिले। निर्दलीय सतबीर भाणा को गांव भाणा के बूथ नंबर 180 पर 734 वोट ओर पाबला में बूथ नंबर 17 पर सिर्फ़ 10 वोट मिले।

वहीं, अगर सबसे अधिक शून्य बूथों की बात करें तो सबसे अधिक लगभग शून्य बसपा प्रत्याशी हिशम सिंह भुक्कल को 34 बूथों पर शून्य मत मिले। निर्दलीय गुरुविंद्र सिंह को लगभग 25 बूथों पर शून्य मत मिले।


दिनेश कौशिक को 17 बूथों पर शून्य मत मिले तो आप प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा को 15 बूथों पर शून्य मत मिले। सज्जन सिंह ढुल को 11 बूथों पर शून्य मत मिले। बूथ दर बूथों पर शून्य के मामले इनके बाद नोटा ही रहा। इस चुनाव में ख़ास बात यह रही कि पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, दो बार विधायक रहे दिनेश कौशिक, सज्जन सिंह ढुल पांच हजार का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। यदि तीनों ब्राह्मण उम्मीदवारों पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक व नरेश शर्मा की वोटों को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा छह हज़ार के लगभग बनता है जबकि पूंडरी हलके में ब्राह्मण समाज के लगभग 22 हजार वोट हैं। कांग्रेस पार्टी भी यहां पर कुछ खास नहीं कर सकी। यह यहां 26 हजार 341 वोट ही हासिल कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed