फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brutal murder of liquor contractor

Kaithal News: शराब ठेकेदार की नृशंस हत्या

Thu, 04 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of liquor contractor
कैथल। ढांड में बुधवार की रात को दो गुटों में कई साल से चल रही रंजिश में एक पक्ष ने शराब के ठेकेदार की स्कॉर्पियो गाड़ी में ही घर के निकट हथौड़ा व अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्यारे एक कार में सवार होकर आए थे। ठेकेदार को कुरुक्षेत्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में चार नामजद दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि दो पक्षों रंजिश में यह हत्या की गई है। पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ढांड निवासी मृतक युवक के चाचा प्यारा सिंह ने कहा कि उसका भतीजा सतीश शराब का ठेकेदार व प्रोपर्टी का काम करता था। आरोप लगाते हुए कहा कि रंजिश के चलते ढांड निवासी मनदीप, अनमोल उर्फ सन्नी, बलजीत, अजय बंजारा व अन्य दो-तीन लड़कों ने उसके भतीजे पर लोहे के हथौड़े व घातक हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी है। वर्ष 2019 में गांव ढांड में शादी समारोह में जाजनपुर निवासी जितेंद्र का राहुल के साथ झगड़ा हो गया था। ढांड निवासी राहुल, बलजीत व रणजीत निवासी ने जितेंद्र का अपहरण कर लिया था। उसे गंभीर चोट मारी थी, जिसका मामला थाना ढांड में दर्ज हुआ था। उसका भतीजा सतीश कुमार राहुल के साथ साझीदार होने के कारण उस केस पैरवी कर रहा था। जिससे रणजीत व अन्य रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वारदात बुधवार रात उस समय हुई जब उनका भतीजा सतीश अपने घर स्कार्पियों गाड़ी में आ रहा था। जब गली में गाड़ी मुड़ी तो वह अपने फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान एक ऑल्टो गाड़ी पिहोवा की तरफ से सवार होकर आए ढांड निवासी मनदीप, अनमोल सहित अन्य युवक उसके पीछे लग गए। ये अपने हाथों में हथौड़ा व लोहे के रॉड व अन्य हथियार लिए हुए थे। सभी ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अनमोल ने सतीश की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिससे सतीश जोर से चिलाने लगा। इस दौरान आरोपी युवकों ने घातक हथियारों से सतीश के सिर व पूरे शरीर पर वार करते हुए गंभीर चोंटे मारी और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में सतीश बचाओ-बचाओ चिलाने लगा और परिजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मनदीप, अनमोल उर्फ सन्नी, बलजीत उर्फ काला, अजय राठौर व दो-तीन अन्य के खिलाफ धारा 302, 148,149, 285, 323, 379, 427, 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ये हैं आरोपी
ढांड थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि ढांड पुलिस ने मृतक युवक सतीश के चाचा प्यारा सिंह की शिकायत पर मनदीप पुत्र रामजी लाल, अनमोल उर्फ सन्नी पुत्र बीरभान निवासी ढांड, बलजीत उर्फ काला पुत्र चांदी राम निवासी गांव ढांड, अजय राठौर निवासी ढांड बंजारा कालोनी व अन्य दो तीन अन्य लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बोर्ड से पोस्टमार्टम

एसएचओ ढांड ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के शव का कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
दोनों पक्षों पर दर्ज हैं कई मामले, लंबे समय से चल रही रंजिश

यह हत्या दो पक्षों में सालों से चल रही रंजिश का परिणाम है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष में मनदीप के खिलाफ अपहरण के आरोप में पिहोवा के सदर थाना में केस दर्ज है। रणजीत के खिलाफ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में हत्या के आरोप में, थाना ढांड में चोरी के आरोप में दो व अपहरण कर मारपीट के आरोप में एक मामला दर्ज है। इसी के ग्रुप काला उर्फ बलजीत पर मारपीट के आरोप में ढांड थाना में दो केस दर्ज हैं। राहुल पंवार के खिलाफ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थाने में हत्या के आरोप में एक, ढांड थाने में मारपीट के आरोप में एक व हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज हैं। अमरजीत पर शहर कुरुक्षेत्र में ड्यूटी में बाधा डालने, लड़ाई झगड़े के आरोप में ढांड थाने में केस दर्ज है। दूसरी ओर मृतक सतीश कुमार के पक्ष में मृतक सतीश के खिलाफ पूंडरी थाने में लड़ाई-झगड़ा, जीआरपी कुरुक्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा, हत्या के प्रयास के एक मामले सहित आठ मामले ढांड थाने में दर्ज हैं। दोनों ही पक्षों में सालों की रंजिश से विवाद चल रहे हैं।
डीएसपी ने किया दौरा

शराब ठेकेदार की हत्या की घटना के बाद डीएसपी रवींद्र सांगवान ने भी मौके का दौरा किया। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उधर, घटना के बाद बुधवार रात एक बार तो दहशत फैल गई। कार सवार हमलावरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हमलावर अपने हाथों में हथौड़ानुमा हथियार लेकर कार से निकलते व कुछ देर बाद कार में सवार होकर वापस जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे एक महिला व दो बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

दो पक्षों में आपसी रंजिश के बीच यह हत्या की गई है। मृतक की आरोपी पक्ष 2019 में ही हत्या करना चाहता था। उस दौरान गलती से संदीप नामक व्यक्ति की कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी मनदीप का सगा भाई व उसका चाचा अंबाला जेल में हैं। सीआईए टीमें हत्यारों की तलाश में है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अभिषेक जोरवाल, एसपी अभिषेक जोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed