फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bronze to Anshpreet, Shubham and Jafar

Kaithal News: अंशप्रीत, शुभम व जाफर को कांस्य

Tue, 25 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bronze to Anshpreet, Shubham and Jafar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हॉकी चीका खेल नर्सरी के खिलाड़ी अंशप्रीत, शुभम और जाफर ने सॉफ्ट बॉल हॉकी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता 21 फरवरी से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में आयोजित की गई थी। तीनों खिलाड़ियों ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन सॉफ्ट बॉल हॉकी संगठन इंडिया की ओर से किया गया था। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरी नर्सरी और उनके प्रशिक्षकों के लिए भी गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत और कोच की प्रशिक्षण से यह जीत उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। इन सभी विजेताओं को खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन


खेल परिणाम : हरियाणा टीम का पहला मुकाबला महाराष्ट्र से ड्रॉ रहा। दूसरे मुकाबले मेंं हरियाणा की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को 4-2 से पराजित किया। तीसरा मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 5-2 से हरा दिया और जीत हासिल की। सॉफ्ट हॉकी बॉल खेल पारंपरिक हॉकी के समान होता है, लेकिन इसे नरम (सॉफ्ट) उपकरणों के साथ खेला जाता है। इसमें प्लास्टिक या फोम से बने हल्के हॉकी स्टिक और गेंद का उपयोग किया जाता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। यह खेल आमतौर पर बच्चों, नौसिखियों और इनडोर स्थानों में सुरक्षित रूप से हॉकी की मूलभूत तकनीकों को सिखाने के लिए खेला जाता है। सॉफ्ट बॉल हॉकी में नियम और खेल का तरीका लगभग फील्ड हॉकी जैसा ही होता है, लेकिन इसे अधिक लचीले और सुरक्षित रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना और बुनियादी कौशल विकसित करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed