फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bronze medalist Manpreet received a grand welcome

यूथ एशियन कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता मनप्रीत का किया स्वागत समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bronze medalist Manpreet received a grand welcome
कैथल के गांव कठवाड़ निवासी 21 वर्षीय मनप्रीत ने तजाकिस्तान में 17 से 21 मार्च तक हुई यूथ एशियन कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मनप्रीत ने ने 78 किलो भार वर्ग में भाग लिया था। शुक्रवार को खिलाड़ी मनप्रीत के कैथल पहुंचने पर विधायक लीला राम, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और खिलाड़ी को खुली जीप में बैठाकर शहर में विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर, करनाल रोड, ढांड रोड से होते हुए गांव कठवाड़ में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि खिलाड़ी मनप्रीत के पिता रघबीर दूध की डेयरी चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद भी बेटी खेलों में लगातार नाम रोशन कर रही है। डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि मनप्रीत ने तीन साल पहले कुराश खेलना शुरू किया था। दो महीने पहले उसने जम्मू कश्मीर में हुई राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसके बाद ही एशियन स्पर्धा के लिए चयन हो गया था। कुराश के साथ-साथ मनप्रीत जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है। दस दिन पहले हुई इंटर कॉलेज स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्पर्धा के लिए अपना स्थान पक्का किया। उसने कोच जोगिंद्र सिंह के पास अभ्यास शुरू किया था और अब अंबाला रोड स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक सपना से प्रशिक्षण ले रही है। इस मौके पर अशोक गोयल, अश्वनी, डीएसओ सुधा भसीन, रमेश चहल, बीरो, राकेश, रघबीर, सुखबीर सिंह, राजेश, दिलावर व अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed