फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brokers, dealers and son-in-law are running the Congress party: Shivraj

दलाल, डीलर व दामाद चला रहे कांग्रेस पार्टी : शिवराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Brokers, dealers and son-in-law are running the Congress party: Shivraj
गुहला-चीका। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चीका शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान उनके साथ सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। रोड शो से पहले भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आप पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओर आप पार्टी दिल्ली में तो गठबंधन करती है और हरियाणा में आपस में कुश्ती कर रही है। इसे गठबंधन नहीं ठग बंधन कहा जाएगा। कांग्रेस घोटालों की पार्टी रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पास देश व प्रदेश के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को थ्री डी की पार्टी बताते हुए कहा कि इसे दलाल, डीलर व दामाद चला रहे हैं। चौहान ने कांग्रेस को आरक्षण, दलित और महिला विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस में बैठे नेता एक दलित महिला नेत्री को सहन नहीं कर पा रहे हैं। शिवराज चौहान ने कहा कि हरियाणा-पंजाब में सबसे अधिक धान उगाया जाता है। मोदी सरकार धान प्रोसेसिंग के लिए तेजी से काम कर रही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने चावल का न्यूनतम एक्सपोर्ट प्राइस खत्म कर दिया है जिससे अब भारत का चावल अमेरिका, कनाडा व दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि खेती भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि किसान उनके लिए भगवान है और किसान की सेवा भगवान की पूजा के समान है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां चौबीस फसलें एमएसपी पर खरीद जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनते ही लक्ष्मी लाडो योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह व 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को स्कूल कालेज पैदल ना जाना पड़े इसके लिए उन्हें स्कूटी दी जाएगी। भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए गए एक एक वचन को पूरा करेगी। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजे दो, गुहला में विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा जहां पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर भाजपा नेताओं का स्वागत किया। रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ जमा रही।


बापू तूं तो सेहत के लिए हानिकारक है

चीका में आपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताया। कहा कि केंद्र में कांग्रेस पर जहां मां बेटे का कब्जा है। वहीं, हरियाणा में बाप बेटे ने कांग्रेस को अपने कब्जे में ले रखा है। बाप बेटा दोनों ही मुख्यमंत्री बनना चाहते है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ अभी भी बाप खुद को जवां बता रहे हैं तो दूसरी तरफ बेटा कहते हैं कि बापू तूं तो सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed