फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Broken roads trouble Defence Colony residents, could lead to accidents

Kaithal News: टूटी सड़कों से डिफेंस कॉलोनी के लोग परेशान, हो सकता है हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Broken roads trouble Defence Colony residents, could lead to accidents
डिफेंस कॉलोनी की टूटी सड़क।
कैथल। शहर की डिफेंस कॉलोनी की गली नंबर-12 के निवासी पिछले तीन महीने से टूटी सड़क और बदहाल रास्तों की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क में गहरे गड्ढे बन चुके हैं। हल्की बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी रामेश्वर दास ने बताया कि टूटी सड़क के कारण ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि कई बार ई-रिक्शा पलटते-पलटते बचा है। रात के समय सड़क पर चलना और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि कॉलोनी में बुजुर्ग और बच्चे भी रहते हैं, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

गृहिणी कविता देवी ने कहा कि सड़क टूटने के कारण घरों के बाहर धूल और गंदगी बनी रहती है। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को काम पर निकलने में परेशानी होती है।





पार्षद सुशीला ने बताया कि गलि नंबर 12 समेत 3, 9 और 8 नंबर गलियों की टूटी सड़कों की समस्या से निजात पाने के लिए सुरजेवाला को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

डिफेंस कॉलोनी की टूटी सड़क।

डिफेंस कॉलोनी की टूटी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed