फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Broke lockdown rules in market

बिना मास्क के ग्राहकों को सामान दे रहे थे दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Broke lockdown rules in market
कैथल। शहर में कई जगह लॉक डाउन के बीच ऑड-ईवन के उल्लंघन सहित नियमों की अवहेलना पाई गई। तहसीलदार ने उन दुकानदारों को लताड़ लगाई, जो बिना मास्क के लोगों को सामान बेच रहे थे। तहसीलदार सुदेश मेहरा, कानूनगो धर्मबीर, सीएसआई मोहन भारद्वाज, एसआई रमेश कुमार व पटवारी सुखविंद्र ने शहर के विभन्न स्थानों पर जाकर दौरा किया। जिसमें दुकानदारों को बताया कि बिना मास्क के सामान लेने आए ग्राहकों को सामान नहीं देना। कोई ऐसा करता पाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वीरवार को मेन बाजार, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, गीता भवन के पास मार्केट में दुकानदारों को सही तरीके से दुकान खोलने के नियमों की जानकारी दी गई। जिन दुकानों पर बिना मास्क के लोगों से सामान दिया जा रहा था, उनको तहसीलदार ने लताड़ लगाई और भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed