{"_id":"678eb2fe2d4934489a002a38","slug":"brainstorming-to-increase-the-area-under-sugarcane-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564800-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए किया मंथन
Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सहकारी चीनी मिल कैथल में सोमवार को सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक कृष्ण कुमार द्वारा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग तथा मिल के गन्ना विभाग के अधिकारियों की साझा बैठक बुलाई गई। इसमें मिल क्षेत्र में गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।
प्रबंधक निदेशक ने दोनों विभाग के गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय बनाकर मिल क्षेत्र में गन्ना बीजाई के लिए विशेष अभियान चलाए व किसानों को अधिक से अधिक गन्ना बीजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें।
गन्ने की उन्नत किस्मों जैसे सीओ 118, सीओ 15023, सीओ 239, सीओ 160 व नई किस्म सीओ 188, सीओ 17018, व सीओ 16030 की बीजाई करवाएं। शुगर मिल किसानों को उपरोक्त किस्मों का गन्ना बीज ब्याज मुक्त 100 प्रतिशत ऋण पर उपलब्ध करवा रहा है तथा गन्ना बीजाई हेतु सभी कीटनाशी भी ब्याज रहित 100 प्रतिशत ऋ ण पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि विभाग द्वारा गन्ने की बीजाई चौड़ा खुड़ विधि द्वारा करने पर किसानों को तीन हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है। गन्ने की किस्म सीओ 15023 की बीजाई करने पर किसानों को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है व नर्सरी होलडर को भी इस किस्म की नर्सरी से अन्य किसानों को बीज उपलब्ध करवाने के लिए पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसान 7 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान का लाभ उठा सकते है।
नम गरम हवा संयंत्र की ओर से उपचारित बीज पर भी पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। अत: किसान उपरोक्त सभी स्कीमों का भरपूर लाभ उठाएं व अधिक से अधिक क्षेत्र मे गन्ने की वसंतकालीन बिजाई 15 फरवरी से 31 मार्च तक करें। इस अवसर पर सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ कुलदीप शर्मा, सहायक गन्ना अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. विमल गन्ना प्रबंधक, डॉ. जसविंद्र डींडसा, डॉ. रामपाल मौजूद रहे।