फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bought 93 quintals of mustard in grain market

Kaithal News: अनाज मंडी में 93 क्विंटल सरसों खरीदा

Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Bought 93 quintals of mustard in grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को दूसरे दिन कैथल व कलायत की अनाज मंडी में सरसों की खरीद हुई। यह सरकारी खरीद हैफेड की ओर से की गई। एक तरफ जहां सरकार के आदेशों पर हैफेड की ओर से सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। वहीं, इस बार आढ़तियों ने सरसों की खरीद प्रक्रिया का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
नाराज आढ़तियों का आरोप है सरकार की ओर से ढाई प्रतिशत आढ़त नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले दिन केवल राजौंद की अनाज मंडी में महज तीन क्विंटल की सरसों की सरकारी खरीद हो सकी थी। जबकि दूसरे दिन जिले में 93 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। इसमें 85 क्विंटल कैथल व आठ क्विंटल कलायत की अनाज मंडी में सरकारी खरीद की गई। जबकि दूसरे दिन राजौंद की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर, विस्तार अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि सरकार की ओर से आढ़तियों को उनकी ढाई प्रतिशत आढ़त नहीं दी जा रही है। इस बार सरकार ने इस ढाई प्रतिशत की आढ़त को खत्म किया गया है। इसे आढ़ती सहन नहीं करेंगे। इसलिए इस बार सरसों की खरीद में विस्तार अनाज मंडी का कोई भी आढ़ती हिस्सा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed