फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Both the arrested accused sent to judicial custody, total 30 arrested so far

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे, अब तक कुल 30 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Both the arrested accused sent to judicial custody, total 30 arrested so far
सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू एवं कश्मीर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में सीआईए-2 की टीम ने जांच करते हुए आरोपी दयाचंद उर्फ मोती निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार तथा गुड्डू निवासी आर्य नगर हिसार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपी दयाचंद ने आरोपी नरेंद्र को 10 लाख रुपये देने के अतिरिक्त 4 उम्मीदवार भी उपलब्ध करवाए थे तथा आरोपी गुड्डू ने दो उम्मीदवार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी गुड्डू 4 अगस्त को हिसार के होटल में पेपर आउट करवाने को लेकर हुई बैठक में भी शामिल रहा था। पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed